{"_id":"5b1ff6004f1c1b64068b5d9a","slug":"21528821248-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कियान बूटा को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कियान बूटा को किया सम्मानित
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने किसान बूटा को किया सम्मानित
किसान बूटा सिंह वातावरण की संभाल और कुदरती खेती के लिए कर रहे हैं कार्य
बूटा सिंह को मिल चुका है नेशनल गोपाल रत्न अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिले के गांव धीरा पतरां के नेशनल गोपाल रत्न अवार्डी किसान बूटा सिंह भुल्लर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वातावरण की संभाल और कुदरती खेती करने पर सम्मानित किया है। किसान बूटा सिंह कैप्टन की ओर से शुरू की गई मिशन तंदुरुस्त पंजाब की लहर को कामयाब बनाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं।
किसान बूटा सिंह भुल्लर ने बताया कि सबसे पहले तो कुदरती खेती के लिए गेहूं या धान की पराली को आग नहीं लगानी चाहिए। करीब 5 साल पहले उन्होंने भक्त पूरन सिंह पिंगलवाड़ा अमृतसर द्वारा कुदरती खेती के बारे में छापी गई किताब पढ़कर कुदरती खेती को करने लगे। इसके बाद उन्होंने संत नगर जिला सिरसा हरियाणा के नामधारी परिवार से असली साहिवाल की 2 गायें खरीदी और इसके मूत्र व गोबर से देशी रसायन तैयार करके जैविक खेती शुरू की। उनके पास अब साहिवाल नस्ल की 10 गायें और 10 बछड़े और 3 सांड़ हैं। गांव में अन्य किसानों ने उन्हें देख कर गेहूं और धान की पराली को आग लगाना बंद कर दिया है। इसके अलावा साहिवाल देशी नस्ल की गाय रखकर कुदरती खेती की तरफ कदम बढ़ाया है।
बूटा सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने उसे साल 2016 में पंजाब से गए प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्राजील भेजा था। वहां वह देखकर दंग रह गए कि ब्राजील के लोग भारत की देशी नस्ल की गाय करीब 150 साल पहले भारत से लेकर गए थे। यही गायें रोजाना 40 से 70 लीटर तक दूध दे देती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि देशी नस्ल की गायों की नस्ल सुधार की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
पंजाब सरकार की तरफ से बूटा सिंह को साहिवाल कैटल सोसाइटी (एसआईसीएस) का मालवा जोन का इंचार्ज भी बनाया गया। इसके अलावा देश के कृषि मंत्री राधा मोहन की तरफ से भी (1 जून 2017) नेशनल गोपाल रत्न अवार्ड राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कुदरती खेती के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों के कारण पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना के आर्गेनिक फार्मर लैब का प्रधान भी बनाया गया है। अब प्रदेशभर में किसानों को कुदरती खेती के प्रति उत्साहित करने के लिए काम कर रहे हैं।
----------------------
फोटो संख्या-12एफजेडआरपी04
कैप्शन--फिरोजपुर के किसान बूटा सिंह को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए।