{"_id":"5ab281074f1c1b690e8b5c95","slug":"21521647879-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोसुल में मारे गए गोबिंदर के परिवार से संवेदना जताने पहुंचा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोसुल में मारे गए गोबिंदर के परिवार से संवेदना जताने पहुंचा जिला प्रशासन
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार, जिला प्रशासन परिवार के साथ: डीसी
कपूरथला। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद तैय्यब और एसएसपी संदीप शर्मा ने ईराक के मोसुल में मारे गए गांव मुरार के गोबिंदर सिंह के परिवार के साथ मुलाकात करके दुख सांझा किया।
उन्होंने परिवार के मुखिया की मौत पर गहरा अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईराक में मारे गए व्यक्तियों की अंतिम रस्मों के लिए उन के परिवारों को अपेक्षित सहायता और उनको एक्सग्रेशिया राहत मुहैया करवाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है। जिले के दोनों अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कैप्टन सरकार और जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि गोबिंदर सिंह जून 2013 में ईराक गया था। केंद्र सरकार के भरोसे से गोबिंदर सिंह के लौटने की उम्मीद थी। मंगलवार को उनकी आशाओं पर पानी फिर गया।