फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घनी धुंध में ट्रैफिक जैकेट पहनेंगे फौजी

घनी धुंध में ट्रैफिक जैकेट पहनेंगे फौजी

Wed, 08 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
घनी धुंध में ट्रैफिक जैकेट पहनेंगे फौजी
घने कोहरे में फौजी पहनेंगे ट्रैफिक जैकेट
विज्ञापन

दुकानों पर बिकने लगी ट्रैफिक जैकेटें
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
घने कोहरे के चलते सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं कि बाइक और साइकिल पर चलते समय जवान ट्रैफिक जैकेट (संतरी रंग की रिफलेक्ट वाली जैकेट) पहन कर चलें। सेना और सिविल क्षेत्र में सभी फौजियों को संतरी रंग की ट्रैफिक जैकेट पहने देखा जा सकता है। अधिकारियों के आदेश के बाद छावनी क्षेत्र के अधिकतर दुकानदारों ने ट्रैफिक जैकेट बेचना शुरू कर दिया है। दुकानों पर जवानों को जैकेट खरीदते हुए देखा जा सकता है। जैकेट की कीमत सौ रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये बताई जा रही है। एक जवान ने बताया कि धुंध में सड़कों पर कई दुर्घटनाएं हो रही हैं, ऐसे हादसों को देखते हुए उन्हें ट्रैफिक जैकेट पहनने के आदेश दिए हैं। धुंध और रात के समय जैकेट पर लाइट पड़ने पर चमकने लगती है।


जैकेट पर चमकीली पट्टियां
जैकेट का रंग संतरी है। जैकेट जालीदार है। जैकेट के आगे और पीछे चमकीली पट्टी लगीं हैं। धुंध और रात के समय जैकेट पर लाइट पड़ने पर चमकती है। इसे फौजी वर्दी के ऊपर पहनते हैं। जो फौजी ड्यूटी पर नहीं होते हैं और वो वाहनों व साइकिल पर कहीं भी जाते हैं, उन्हें भी उक्त जैकेट पहननी पड़ती है।
विज्ञापन


फोटो संख्या-08एफजेडआरपी02 व 03
कैप्शन--फिरोजपुर में फौजी ट्रैफिक जैकेट पहनकर चलते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed