{"_id":"5b64832c4f1c1bb15c8b619a","slug":"201533313836-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीन जख्मी
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, तीन जख्मी
ट्रैक्टर ट्राली को कर रहे थे ओवरटेक, सामने आ रही कार से बाइक टकराई
सभी घायलों को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में करवाया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना ममदोट के अंतर्गत शुक्रवार सुबह गांव खाईफेमीकी-ममदोट रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रही बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई।हादसे में बाइक पर सवार पांच व्यक्तियों में से दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया है। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक सुबह सवा पांच बजे बाइक पर गुरप्रीत सिंह पुत्र शेर सिंह वासी गांव ढाब खुशहाल जलालाबाद, करणदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह व साहिल पुत्र गुरमेल वासी गांव नरंगके लेली वाला सवार होकर कहीं जा रहे थे। गांव खाईफेमीकी-ममदोट रोड पर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सामने से एक कार आ रही थी। कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस हादसे में गुरप्रीत सिंह व करणदीप सिंह की मौत हो गई और अमनदीप, हरप्रीत व साहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इनकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने जख्मियों को अस्पताल तक पहुंचाया। उधर, थाना ममदोट के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।