{"_id":"594bf61d4f1c1b8d168b4588","slug":"201498150429-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूरों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूरों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मजदूरों का कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से वीरवार को गांव भुट्टीवाला में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान खेत मजदूरों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चुनाव के दौरान मजदूरों के साथ किए गए सभी वादे पूरे करने को आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी खेत मजदूरों ने कहा कि सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में मजदूरों के पक्ष में कोई फैसला नहीं लिया गया है। कैप्टन सरकार चुनाव जीतने के बाद मजदूरों से किए सभी वादे भूल गई है। उन्होंने कहा कि न तो ये बजट मजदूरों के पक्ष में है और न ही किसानों के पक्ष में। अगर जल्द ही मजदूरों और किसानों की सभी मांगें व वादे पूरे न हुए तो सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान बाज सिंह, भोला सिंह, छोटा सिंह, करम सिंह, सुखजीत कौर, मनप्रीत कौर, सुखपाल कौर और करमजीत कौर समेत अन्य मजदूर भी मौजूद थे।