{"_id":"63ea760443f3110404035146","slug":"2-people-caught-red-handed-stealing-railway-property-pathankot-news-c-16-1-60272-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: रेलवे संपत्ति चुराते 2 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: रेलवे संपत्ति चुराते 2 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा
Mon, 13 Feb 2023 11:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद किए 21 हुक बोल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। आरपीएफ पठानकोट ने रेलवे संपत्ति चुराते 2 युवकों को काबू किया है। आरोपियों के पास से 21 हुक बोल्ट (क्लंप) भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान कस्बा सुजानपुर के गांव फलकपुर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मक्खन (31) और सुजानपुरके ही मोहल्ला जुलाकड़ी निवासी ललित कुमार उर्फ लाली (29) के तौर पर हुई है।
आरपीएफ पठानकोट पोस्ट कमांडर भागीरथ नेहरा ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग पर थे। इसी दौरान दोपहर 2 बजे के करीब जब वह सुजानपुर-जुगियाल की पुरानी (बंद पड़ी) रेलवे लाइन पर पहुंचे तो देखा कि पुल नंबर-1 के पास उक्त दोनों आरोपी रेल संपत्ति चुरा रहे थे। जब इन्हें काबू कर इनकी तलाशी ली तो ललित के पास से 9 हुक बोल्ट बरामद हुए। जबकि, जसविंदर के पास से 12 हुक बोल्ट मिले। इंस्पेक्टर मीना ने बताया कि दोनों आरोपियों पर रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।