फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डिवीजनल कमिश्नर ने बीएसएफ और सिविल प्रशासन से की बैठक, 25 राहत कैंप स्थापित

डिवीजनल कमिश्नर ने बीएसएफ और सिविल प्रशासन से की बैठक, 25 राहत कैंप स्थापित

Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
डिवीजनल कमिश्नर ने बीएसएफ और सिविल प्रशासन से की बैठक, 25 राहत कैंप स्थापित
25 राहत कैंप स्थापित, नोडल अफसर तैनात
विज्ञापन

डिवीजनल कमिश्नर ने बीएसएफ और सिविल प्रशासन से की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर डिवीजनल कमिश्नर बी पुरुषार्थ ने पठानकोट में बीएसएफ, सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बैठक की। मिनी सचिवालय में हुई बैठक में डिवीजनल कमिश्नर ने भारत-पाक सीमा पर बसे गांवों और लोगों के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
डिवीजनल कमिश्नर ने स्थानीय प्रशासन के प्रबंधों पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि जंग के हालातों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बंदोबस्त पुख्ता हैं। उन्होंने समस्त बीडीपीओ को आदेश दिए कि वह सभी पंचायतों के साथ बैठक कर संभावित राहत कैंपों में राहत सामग्री और पशुओं के चारे का प्रबंध देखेंगे। डीसी रामबीर ने बताया कि निगम के ज्वाइंट कमिश्नर शहर के पार्षदों व समाजसेवी संस्थाओं से बैठक कर उन्हें राहत कैंपों में जाने वाले लोगों की सहायता के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 25 राहत कैंप स्थापित कर नोडल अफसर नियुक्त किए गए है। गुरुद्वारा बारठ साहिब में तहसीलदार पठानकोट नोडल अफसर होंगे जबकि पूजा पैलेस सरना में एमई नगर निगम, कम्यूनिटी सेंटर सुजानपुर में ईओ पठानकोट, केएस पैलेस सुंदरचक्क में बीडीपीओ पठानकोट, एसके पैलेस सुंदरचक्क में बीडीपीओ सुजानपुर और परमानंद स्कूल में बीडीपीओ घरोटा नोडल अफसर होंगे। इसके अलावा उन्होंने 19 और राहत कैंपों के बारे जानकारी दी। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस नाका, गश्त और कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिला अतिरिक्त उपायुक्त हरचरण सिंह, एसडीएम अर्शदीप, नायब तहसीलदार लक्ष्मन सिंह सैनिक अधिकारी और कई विभागों के जिलास्तरीय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed