{"_id":"5b842ada42c792464a0c8c1b","slug":"191535388378-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जिले में भी आढ़तियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जिले में भी आढ़तियों की हड़ताल शुरू
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट जिले में भी आढ़तियों की हड़ताल शुरू
फरीदकोट। केंद्र सरकार के नरमे की फसल की सीधी खरीद करने और पंजाब सरकार के मनी लांड्रिंग एक्ट के विरोध में जिल के करीब एक हजार आढ़तियों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। आढ़तियों ने इस एक्ट के साथ साथ फसल पर मिलने वाला कमीशन को 20 प्रतिशत कम करने, फसल तौलने के लिए कंप्यूटराइज कंडे़ उपयोग करने की हिदायतों समेत आढ़ती वर्ग पर 200 रुपये प्रति माह प्रोफेशनल टैक्स लगाने का भी विरोध किया जा रहा है। हड़ताल के पहले दिन ही कोटकपूरा व जैतो में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष धरने दिए गए। साथ ही 28 अगस्त को मुक्तसर में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में शामिल होने का फैसला किया गया।