फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   प्रधान श्वेत मलिक पर हमले की साजिश, जालंधर में भाजपा ने मनाया काला दिवस

प्रधान श्वेत मलिक पर हमले की साजिश, जालंधर में भाजपा ने मनाया काला दिवस

Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
प्रधान श्वेत मलिक पर हमले की साजिश, जालंधर में भाजपा ने मनाया काला दिवस
प्रधान श्वेत मलिक पर हमले की साजिश, भाजपा ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन

सांपला के गुट ने किया पूर्ण रूप से किनारा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जिला भाजपा जालंधर शहरी ने मंगलवार को अपने जिला मुख्यालय में काला दिवस मनाया। आरोप है कि प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक पर अमृतसर में पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की शह पर किए गए हमले की साजिश की गई। भाजपा ने काला दिवस तो मनाया लेकिन पूर्व प्रधान व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला का पूरा गुट इससे गायब रहा। उन्होंने भाजपा के इस कार्यक्रम से किनारा रखा।
भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने खुद यह आरोप लगाया है कि जब वह अमृतसर पहुंचे थे तो प्रदर्शनकारी युवक यूथ कांग्रेसियों ने उन पर हिंसक हमले की साजिश की। इससे प्रदेश में भाजपा नेता उग्र हो गए हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय में पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर ने प्रेस वार्ता में कहा कि जल्द ही भाजपा पंजाब में एक अभियान छेड़ेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरण भी करेगी। राकेश राठौर ने कहा कि सिद्धू बौखलाहट में ऐसी साजिशें रच रहे हैं। भाजपा का जनाधार दोबारा बढ़ने लगा है, जिससे सिद्धू बुरी तरह से बौखला गए हैं। प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि यदि सिद्धू ने इस घटिया हरकत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी न मांगी तो मोर्चा हर जिले में सिद्धू का घेराव करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सांपला का गुट पूरी तरह से नदारद रहा। पूर्व एससी मोर्चा के प्रधान मंजीत बाली, जिला प्रधान सोनू दिनकर, युवा मोर्चा के पूर्व महासचिव आशू सांपला, शीतल अंगुराल समेत कई नेताओं ने इस समारोह से किनारा रखा, यह तमाम नेता विजय सांपला की लॉबी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व पार्षद रवि महेन्द्रू, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण लाल ढल्ल, जिला महासचिव रमन पब्बी, युवा मोर्चा के मीडिया सचिव हिक्की सरीन, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष विज, ललित बब्बू, गोल्डी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed