फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मैराथन दौड़ में फाजिल्का का मनोज तीसरे स्थान पर

मैराथन दौड़ में फाजिल्का का मनोज तीसरे स्थान पर

Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़ में फाजिल्का का मनोज तीसरे स्थान पर
मैराथन में फाजिल्का का मनोज तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

दौड़ में आठ से 68 वर्ष तक की उम्र के 1600 लोगों ने लिया हिस्सा
अबोहर।
शहीद भगत सिंह चौक से सुरेंद्र जाखड़ इफको ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांच व दस किमी मैराथन दौड़ में 8 से लेकर 68 वर्ष तक की उम्र के 1600 से अधिक लोगों ने हिस्स लिया। जिला पुलिस कप्तान डा. केतन बलिराम पाटिल के साथ इन दौड़ाकों को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जाखड़, पुलिस कप्तान अमरजीत सिंह मटवानी, एसडीएम पूनम सिंह मंच पर उपस्थित थे। एसडीएम पूनम सिंह ने खुद इस मैराथन में हिस्सा लेते हुए पांच किमी की दौड़ पूरी की।
रविवार को 10 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में सीमावर्ती गांव साबूआना का 20 वर्षीय युवक रविकांत प्रथम रहा, द्वितीय स्थान पर विष्णु व तृतीय पर विनीत कुमार रहे। महिला वर्ग में गांव हरिपुरा की कुलविंद्र कौर प्रथम रही, जबकि दसूहा (होशियारपुर) से विशेष रूप से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई कुलविंद्र कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष का बालक दीपक मिड्ढा और ख्योवाली ढाब की आठ वर्षीय बालिका पलक गोदारा नाबालिग दौड़ाकों में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रहे।
विज्ञापन

पांच किमी दौड़ के पुरुष वर्ष मेें 34 वर्षीय सत्यजीत ने पहला, प्रिंस कुमार ने दूसरा व कांवावाली फाजिल्का के मनोज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में भाग सिंह खालसा कालेज फार वुमन की छात्रा गांव खैरपुर निवासी अनूपा रानी प्रथम स्थान पर रहीं। गांव बोदीवाला पीथा की ममता रानी ने दूसरा और स्थानीय निवासी परमजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैराथन में विशेष आकर्षण का केंद्र मुक्तसर के गांव उडांग का मेहनत मजदूरी करने वाले पंजाब सिंह रहे। वह इससे पूर्व इलाहाबाद में आयोजित वरिष्ठ धावकों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में बीते माह आयोजित भारत-बांग्लादेश खेल प्रतियोगिताओं में दस किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। रविवार को उन्होंने यहा 10 किमी दौड़ 50 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी03 व 04
कैप्शन--अबोहर में मैराथन दौड़ में हिस्सा लेते हुए एसएसपी व एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed