{"_id":"5ab531504f1c1ba4238b6e39","slug":"191521824080-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में मारे गए कुलविंदर सिंह के परिवार को मिली आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में मारे गए कुलविंदर सिंह के परिवार को मिली आर्थिक मदद
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
इराक में मारे गए कुलविंदर के परिवार को मिली आर्थिक मदद
परिवार को मिला मुफ्त स्वास्थ्य लाभ और बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति
डीसी और एसएसपी ने पीड़ित परिवार को सौंपा एक लाख का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
इराक में मारे गए लोगों के परिवारों का एनआरआई ने संचालित संगठनों ने हाथ थामा है। गांव खानके के परिवार को शुक्रवार को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा प्रदान की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा और एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन इंडिया (एएपीआई) की करतारपुर इकाई ने शुक्रवार को कुलविंदर सिंह के पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की।
संगठन के अध्यक्ष अमर सिंह चाहल और सचिव सुमन लता ने बताया कि कुलविंदर की पत्नी अमनदीप कौर, माता सिम्बो, बेटी संजना और बेटे हर्ष को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी। इसके अलावा संजना और हर्ष को लक्ष्मण छात्रवृत्ति योजना के तहत नामांकित किया। इस तरह सभी स्तरों पर शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरे खर्च प्रदान करने के लिए सहमति व्यक्त की। डीसी और एसएसपी ने पारिवारिक सदस्यों को राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। अमर सिंह चहल और सुमन लता ने कहा कि इराक त्रासदी के हर पीड़ित परिवार की मदद के लिए संगठन तैयार है। इस दौरान एसडीएम परमवीर सिंह, पुलिस अधिकारी सरबजीत राय, युवा कांग्रेस के जिला प्रधान अश्विन भल्ला भी मौजूद थे।