{"_id":"5ab281004f1c1bb0758b6a0f","slug":"191521647872-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सेंट्रल नेताओं ने किया आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सेंट्रल नेताओं ने किया आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का समर्थन
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल के साथ आई सेंट्रल इकाई
कहा, पार्टी का मकसद राजनीति करना नहीं, भ्रष्टाचार को खत्म करना
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
आम आदमी पार्टीप्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा नेता अरुण जेटली, कांग्रेस नेता कपिल सिंबल से माफी मांगने के बाद पंजाब की राजनीति में काफी शोर हो रहा है। पंजाब की आप इकाई भी आप प्रमुख के इस फैसले से नाराज चल रही है। इन सभी के बीच जालंधर सेंट्रल की आप इकाई ने आप प्रमुख के इस फैसले का स्वागत किया है।
बैठक में सेंट्रल हलके के आम आदमी पार्टी के प्रधान डा. संजीव शर्मा ने कहा कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मांगी गई माफी पर हंगामा करना ठीक नही है। आम आदमी पार्टी जब राजनीति में आई थी तो उसका मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि राजनीति में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना था। आप प्रमुख ने चुनाव के दौरान जो बातें कहीं उसकी वो माफी इसलिए मांग रहे हैं कि उनका काफी समय इस कारण अदालतों में खराब हो रहा था। हो सकता है कि आप प्रमुख के इस कदम के बाद पार्टी के कुछ नेताओं की भावनाएं आहत हुई हों, जिसके कारण कुछ पार्टी नेताओं ने अपने पद त्याग दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की भावनाओं का हम सम्मान करते हैं लेकिन पार्टी हित में उन्हें अपने इस्तीफे वापस ले लेने चाहिए। बैठक में आप सेंट्रल हलके के प्रधान डा. संजीव शर्मा, सचिव दोआबा जोन विकास ग्रोवर, सेंट्रल कार्यकारिणी सदस्य सुभाष प्रभाकर, रविंदर रेखी, डा. राजेश बब्बर, संजय गिल व सूरज, अगनीश कुमार, प्रभजोत सिंह, रंजीत कौर, केके शर्मा, राजेश दत्ता, कुलवंत सिंह, मन्ना सिंह मिन्हास उपस्थित थे।