{"_id":"5b842adb42c792465a6a58d3","slug":"181535388379-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटकर दीवार में टकराई, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटकर दीवार में टकराई, पिता की मौत
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार पलटकर दीवार से टकराई, बुजुर्ग की मौत
पत्नी व बेटे समेत तीन लोग जख्मी, मोगा अस्पताल में दाखिल
पिता को हार्ट अटैक होने पर, कार में होकर जा रहे थे फिरोजपुर
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)। हार्ट अटैक मरीज को इलाज के लिए मल्लांवाला से फिरोजपुर लेकर आते समय गांव ईमले वाला के पास अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलटने के बाद दीवार से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग मरीज की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों को मोगा के अस्पताल में रेफर किया है। यह घटना सोमवार तड़के तीन बजे गांव ईमले वाला में घटी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मल्लांवाला निवासी कृष्ण कुमार (65) को रात 2.35 बजे दिल का दौरा पड़ा था। कृष्ण को इलाज के लिए मल्लांवाला से फिरोजपुर कार में लेकर जा रहे थे। गांव ईमले वाला में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और एक घर की दीवार से जाकर टकरा गई। हादसे में मरीज कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण की पत्नी वीना रानी, बेटा अमित और रिश्तेदार विशाल जख्मी हो गए। कार विशाल चला रहा था। तीनों जख्मियों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मोगा के अस्पताल में दाखिल करवाया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।