फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Mon, 06 Nov 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
शार्ट सर्किट घर में आग, देर से पहुंची दमकल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांधी नगर के जय मां मंदिर के समीप सब्जी विक्रेता के घर में सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। इससे पहले लोग काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे।
गांधी नगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी सीता रानी, बच्चे राहुल, रवि, प्रीति व अन्नू के साथ किराए के मकान में पिछले करीब 13 वर्ष से रह रहा है। वह सब्जी का कामकाज करता है। रोजाना की तरह सोमवार की सुबह 6 बजे वह मंडी के लिए निकल गया था। इसके बाद उसकी पत्नी भी घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बच्चे स्कूल चले गए थे। करीब 9 बजे पड़ोसियों ने सूचित किया कि उसके घर के अंदर आग लग गई है और धुआं उठ रहा है। इस पर वह आनन-फानन में घर पहुंचा। जब वह घर पहुंचा तो फ्रिज, टीवी, घरेलू सामान, दस्तावेज सब जल कर राख हो चुके थे।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने बताया कि वह बहुत ही गरीब आदमी है। उसने सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि उसे मुआवजा दिया जाए। उधर, अग्निकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अग्निकांड पीड़ित सुरेश कुमार के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। पीड़ित के मुताबिक दमकल गाड़ी तो घंटे देर से आग बुझाने के लिए पहुंची। दमकल गाड़ी समय से पहुंचती तो काफी सामान बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed