{"_id":"594fd7c64f1c1b09178b4905","slug":"181498404806-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारूति और आल्टो कार की भिड़ंत में एक की मौत, दस जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारूति और आल्टो कार की भिड़ंत में एक की मौत, दस जख्मी
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, 10 जख्मी
गुरुद्वारा बेरी साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मक्खू के गांव जोगेवाला के पास मारुति और आल्टो कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों कारों में सवार दस लोग जख्मी हो गए। उनको पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। नाजुक हालत के चलते उन्हें लुधियाना रेफर किया गया।
जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसके चाचा दर्शन सिंह अपने परिवार समेत गांव चुघां कलां से गुरुद्वारा बेरी साहिब सुलतानपुर लोधी के दर्शन के लिए मारुति पर जा रहे थे। मक्खू के पास गांव जोगेवाला पहुंचते ही सामने से आ रही आल्टो कार से मारुति कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में मारुति कार सवार दर्शन सिंह की मौत हो गई। वहीं दोनों कारों में सवार 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें किरनदीप कौर, चरनजीत कौर, हरमीत कौर, सुखचैन सिंह, करनैल सिंह, बलजिंदर कौर, सर्बजीत कौर, कुलबीर कौर, हरभिंदर कौर और सनेहदीप कौर शामिल है। हरमीत कौर की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर किया है।