फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मजदूरों ने मांगों के समर्थन में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मजदूरों ने मांगों के समर्थन में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों ने मांगों के समर्थन में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मजदूरों, किसानों ने निकाला रोष मार्च
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
सुल्तानपुर लोधी के सैकड़ों मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों, युवाओं और महिलाओं ने पशु चिकित्सालय में एकत्रित होकर शहर में रोष मार्च निकाला।
इसका नेतृत्व जसविंदर सिंह ढेसी सचिव आरएमपीआई जिला जालंधर और कपूरथला, अध्यक्ष जमहूरी किसान सभा जिला जालंधर संतोख सिंह बिलगा और पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने किया। मार्च के बाद तहसील एवं एसडीएम कार्यालय पहुंचा। वहां इन नेताओं ने प्रधानमंत्री और सीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार गुरमीत सिंह को सौंपा। इसमें किसानों, मजदूरों की कर्ज माफी, पंजाब के हरेक पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने, सामाजिक सुरक्षा अधीन बुढ़ापा एवं विधवा और अपाहिज की पेंशन की राशि 2 हजार रुपये प्रति महीना देने की मांग की गई। इस दौरान जनतक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के नेता जेपीएमओ के जिला संयोजक गुरमेज सिंह, बलदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, जसविंदर सिंह ढेसी, संतोख सिंह बिलगा, हरबंस मट्टू प्रधान देहाती मजदूर सभा जिला कपूरथला, सत्य नारायण मेहता तहसील प्रधान पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन, पाल चंद ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो देश व्यापी संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed