{"_id":"594d42de4f1c1b26408b464f","slug":"171498235614-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत, दो जख्मी
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत
फिरोजपुर।
फिरोजशाह से गुजरती फीड़ा ड्रेन के पास ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना घल्लखुर्द ने पीड़ित के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
हरजिंदर सिंह वासी शहजादी थाना घल्लखुर्द ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी परमजीत कौर और सुखविंदर कौर पत्नी सूबा सिंह वासी लुधियाना के साथ बाइक पर फिरोजशाह के बस अड्डे की तरफ जा रहा था। रास्ते में पड़ती फीड़ा ड्रेन के पास जिंदर सिंह वासी खवाजा खड़क ने ट्रैक्टर-ट्राली उनकी बाइक में मार दी। इस हादसे में परमजीत कौर, सुखविंदर कौर और हरजिंदर सिंह सड़क पर गिर गए। परमजीत कौर के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्राली का टायर गुजर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक जिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।