{"_id":"5b58ae8c4f1c1b4a748b6e31","slug":"161532538508-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के लिए सरकारी कॉलेज की छत पर जा चढ़े विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के लिए सरकारी कॉलेज की छत पर जा चढ़े विद्यार्थी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कॉलेज की छत पर जा चढ़े विद्यार्थी
- एससी विद्यार्थियों से फीस वसूली का मामला --
-- कॉलेज प्रबंधकों के हाथ-पांव फूले
- एसएचओ ने डीसी से कराई बात तो उतरे छत से नीचे
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। एससी विद्यार्थियों की फीसें माफ कराने को लेकर पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से चल रहे संघर्ष तहत बुधवार को स्टूडेंट्स सरकारी कॉलेज की छत पर जा चढ़े। विद्यार्थियों के छत पर जा चढ़ने से कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। हालांकि विद्यार्थियों ने छत पर चढ़ सिर्फ मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। विद्यार्थी नेता गगन संग्रामी व धीरज कुमार ने कहा कि कॉलेज मैनेजमेंट एएसी विद्यार्थियों की फीस माफ होने के बावजूद भी उनसे पूरी फीस भरवा रहा है। जो विद्यार्थी फीस भरने से असमर्थ है, उन विद्यार्थियों को दाखिला देने से इंकार किया जा रहा है। पंजाब में महेंद्रा कॉलेज पटियाला, राजेंद्रा कॉलेज बठिंडा, रोपड़ सरकारी कॉलेज समेत विभिन्न कॉलेजों में बिना फीस से दाखिले किए गए हैं। पोस्ट मट्रिक स्कॉलरशिप योजना के अधीन सरकार जब विद्यार्थियों के खातों में पैसे डालेगी तो विद्यार्थी कॉलेज को दे देंगे, परंतु सरकारी कॉलेज मुक्तसर मैनेजमेंट इस नियम को दरकिनार कर रही है। वह विद्यार्थियों से फीसें मांग रही है। इसलिए रोष स्वरूप वह संघर्षरत हैं। विद्यार्थियों के छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने डिप्टी कमिश्नर अरविंदर कुमार से बातचीत कर विद्यार्थियों के साथ बैठक के लिए समय दिलाया तो जाकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन खत्म किया और छत से नीचे उतरे। विद्यार्थियों ने बताया कि डीसी ने एसडीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर इसका हल करने के निर्देश दे दिए है। प्रदर्शन में सुखमंदर कौर, रजनी कौर, रमनदीप कौर, जगमीत सिंह, इंदर सिंह, अमनदीप कौर, सतवीर कौर, हनी और गुरदास सिंह उपस्थित थे।