{"_id":"595131b44f1c1b7f2d8b4b2f","slug":"161498493364-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी जीएसटी के विरोध में तीन दिन संस्थान रखेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी जीएसटी के विरोध में तीन दिन संस्थान रखेंगे बंद
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में तीन दिन संस्थान रखेंगे बंद
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारी तीन दिन अपनी दुकानें बंद रखेंगे। यह फैसला सोमवार को कपड़ा व्यापारियों की हुई बैठक में लिया गया। कपड़ा एसोसिएशन गिद्दड़बाहा के चेयरमैन मदन लाल बांसल व अध्यक्ष भगवान दास आहुजा ने बताया कि जीएसटी के विरोध में 27 जून से तीन दिन लगातार कपड़ा व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहली बार हो रहा है कि सरकार कपड़े पर टैक्स लगाने जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष राम लाल, सचिव अमित गाबा, ज्वाइंट सचिव प्रदीप बांसल, कैशियर जगदीश आहुजा, बलवंत छाबड़ा, वेद प्रकाश गोयल, गौरव बांसल, दुर्गा प्रसाद बांसल, लक्ष्मण दास, गुलशन बांसल और परमिंदर मक्कड़ भी मौजूद थे।