फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सहायक सब इंस्पेक्टर के एनआरआई पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

सहायक सब इंस्पेक्टर के एनआरआई पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Tue, 09 Jul 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
सहायक सब  इंस्पेक्टर के एनआरआई पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
जालंधर। पीएपी में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर के फ्रांस से लौटे पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमृतसर के बाबा बकाला निवासी नवजोध सिंह के रूप में हुई है। मृतक अपनी पत्नी एएसआई राजवंत कौर के साथ पीएपी कांपलेक्स में स्थित क्वार्टर में रह रहा था। घटना के बारे में उस समय पता चला जब राजवंत कौर पीएपी के स्पोर्ट्स ग्राउंड से प्रेक्टिस कर वापस घर लौटी तो नवजोत का मृत शरीर फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत पीएपी स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी कुछ भी सामने नहीं आया है उसने सुसाइड क्यों किया। थाना कैंट के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि नवजोध सिंह कई सालों से फ्रांस में रह रहा था। दो साल पहले उसकी पंजाब पुलिस की एएसआई के साथ शादी हुई थी। नवंबर 2018 में फ्रांस से लौटने के बाद वह अपनी एएसआई पत्नी और सवा साल के बेटे के साथ स्थानीय पीएपी कांपलेक्स के क्वार्टर में ही रह रहा था। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed