{"_id":"5d1e341c8ebc3e3cec4fe65b","slug":"15622604848-hoshiarpur-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति अभियान - जिले में पहुंची केंद्रीय अधिकारियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति अभियान - जिले में पहुंची केंद्रीय अधिकारियों की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होशियारपुर। देश में जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके आधार पर देश के हर ब्लाक में जल शक्ति अभियान को पहुंचाया जाएगा। इस अभियान की प्रदेश में शुरुआत करने के लिए होशियारपुर में तीन केंद्रीय अधिकारी पहुंच चुके हैं। अधिकारी तीन दिन संबंधित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ विभागों के साथ बैठक कर उन्हें अभियान के प्रति जानकारी प्रदान करेंगे।
डीसी ईशा कालिया ने वीरवार को केंद्र की ओर से आए तकनीकी अधिकारी वैज्ञानिक मौर्या सुरेश सिओपाल के साथ बैठक कर अभियान संबंधी और जल शक्ति पोर्टल के बारे में जानकारी हासिल की। ईशा कालिया ने कहा कि जल शक्ति अभियान सबसे पहले जिले के चार ब्लाकों होशियारपुर-1, टांडा, दसूहा और गढ़शंकर में चलाया जाएगा, ताकि पानी की संभाल के लिए विशेष प्रयास किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पांच जुलाई को केंद्र के सीनियर अधिकारी डॉ. मंदीप के भंडारी की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर भंडारी के साथ केंद्रीय अधिकारी प्रकाश निवाटिया भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारियों की ओर से तीन दिन संबंधित ब्लाकों का दौरा भी किया जाएगा। ईशा कालिया ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जुलाई से 15 सितंबर तक जल शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से पूरे देश में जल शक्ति अभियान शुरू किया जा रहा है, जो दो चरणों में चलेगा। उन्होंने कहा कि पहला चरण जुलाई से 15 सितंबर तक और दूसरा चरण एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के साथ-साथ जल संसाधनों की कमी को दूर करना है। डीसी ने कहा कि उक्त केंद्रीय अधिकारियों की ओर से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी, जिसके आधार पर अलग-अलग विभागों की ओर से विशेष प्रयास किए जाएंगे। जिनमें वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, पारंपरिक और अन्य जल निकायों के नवीनीकरण के साथ-साथ वाटरशैड विकास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए एकजुटता बहुत जरूरी है और हर व्यक्ति को पानी का दुरुपयोग न कर इसका जरूरत के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।