{"_id":"5d1e340f8ebc3e3cf257f7a8","slug":"15622604714-hoshiarpur-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मिड डे मील की गर्म दाल गिरने से दो सगी बहनें झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मिड डे मील की गर्म दाल गिरने से दो सगी बहनें झुलसीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाना (होशियारपुर)। गांव बस्सी वजीद के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में दोपहर के समय मिड डे मील की दाल गिरने से स्कूल में पढ़ने वाली दो सगी बहनें रितिका और पंकिता झुलस गईं। हादसा मिड-डे-मील परोसे जाने के दौरान बच्चों के आगेे होकर पहले खाना लेने के लिए धक्का-मुक्की के चलते हुआ। अध्यापकों ने तुरंत परिजनों को इस संबंधी सूचना दी और दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक सहायता देने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल में उनके पिता नरेंद्र कुमार व मां सीमारानी ने बताया कि सरकारी एलीमेंटरी स्कूल बस्सी वजीद में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली रितिका व पहली कक्षा में पढ़ने वाली पंकिता पर मिड-डे-मील लेने के दौरान गर्म दाल गिर गई। पंकिता की टांगों, रितिका के पेट, पैर व हाथों पर झुलसने के घाव हैं। उधर इस बारे में पता चलने पर हलका शाम चौरासी विधायक पवन आदिया ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचकर बच्चियों का हाल जाना और उपचार संबंधी डाक्टर से बात की। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच करवाई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इस संबंधी भी उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बच्चियों के अभिभावकों को अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और डाक्टरों को भी निर्देश जारी किए कि बच्चों के उपचार में किसी तरह की कोई कमी न आए। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद स्कूल मुखी एवं अध्यापकों से भी बात की। उन्हें हिदायत दी कि मिड-डे-मील देते समय पूरी सावधानी बरती जाए और भोजन थोड़ा ठंडा करके दिया जाए।