{"_id":"5d1e33ff8ebc3e3c6a51efe0","slug":"15622604548-jalandhar-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहन साहिब गुरूद्वारा के नजदीक नानक बाग का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहन साहिब गुरूद्वारा के नजदीक नानक बाग का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। गांव तलहन स्थित संत बाबा निहाल सिंह जी गुरुद्वारे के पास वीरवार को डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने नानक बाग की शुरूआत की। यह नानक बाग श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित है। इस दौरान डीसी के साथ एडीसी (विकास) कुलवंत सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की तरफ से गुरद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह (तलहन साहिब) के पास दो एकड़ जमीन में पौधे लगाए गए। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस नानक बाग में 550 पौधे लगाए जाएंगे। तलहन साहिब के इस गुरुद्वारे में खिलौने हवाई जहाज चढ़ाये जाते हैं ताकि उनकी विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सके।
डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में नानक बाग स्थापित करने की यह कला वातावरण को प्रदूषित होने से रोकने के अलावा हरियाली क्षेत्रफल को बढ़ाने में भी सहायक होगी। नानक बाग में हरड़, बहेड़ा, जामुन, अर्जुन, अमरूद, आम, आंवला, कीकर, नीम के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जिन पौधों का जिक्र किया गया ह वह भी लगाए जाएंगे। जापानी तकनीक से स्थापित किये जा रहे इस बाग में पौधे 30 गुणा ज्यादा गति से बढ़ेंगे जो कार्बन-डाइऑक्साइड को अच्छी तरह सोख सकेंगे। दो एकड़ में स्थापित किया जा रहा नानक बाग घातक गैसों को कम करके वातावरण को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने व भूजल के स्तर को नीचे जाने से रोककर इसमें सुधार लाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि नानक बाग श्री गुरु नानक देव को सच्ची श्रद्धांजली होगी। मौके पर सहायक कमिश्नर शायरी मल्होत्रा, जिला जंगलात अधिकारी राजेश गुलाटी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मपाल, तहसीलदार किरनदीप सिंह भुल्लर उपस्थित थे।