{"_id":"5d1cd56a8ebc3e3ce6374d68","slug":"156217070715-kapurthala-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरोइन बनने के लिए घर से भागी दो नाबालिग लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरोइन बनने के लिए घर से भागी दो नाबालिग लड़कियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। हीरोइन बनने के लिए नवीं कक्षा की दो नाबालिग लड़कियां घर से भाग गई। महज दो हजार रुपये लेकर दिल्ली पहुंची और वहां रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले ही थाना सदर की पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सुबह वापस कपूरथला ले आई और दोनों लड़कियों को परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
थाना सदर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने बताया कि एक गांव एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके साले की 14 वर्षीय बेटी उसके पास काफी लंबे अर्से से रह रही है। वह गांव के सरकारी स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की सुबह अपनी एक सहेली के साथ स्कूल के लिए गई। दोनों लड़कियां स्कूल नहीं पहुंची। उसे अंदेशा है कि कोई दोनों नाबालिग लड़कियों को बरगला कर ले गया है। इस पर पुलिस हरकत में आ गई और तलाश शुरू कर दी। एसएचओ के अनुसार जब तलाश शुरू की तो पता चला कि लड़कियों स्कूल नहीं गई और दस बजे बस लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उनके पास महज दो हजार रुपये थे।
दोपहर करीब ढाई बजे वह परिवार को साथ लेकर लड़कियों की तलाश के लिए निकले तो उन्हें दिल्ली होने का पता चला। इस पर वह दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां दोनों लड़कियां मिल गई। एसएचओ ने बताया कि अभी तक उनके मुंबई जाने की बात का ही पता चला है। दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया है।