{"_id":"5d1b8f318ebc3e3ca276e8eb","slug":"156208719417-pathankot-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पठानकोट। एनआरएमयू शाखा की ओर से केंद्र सरकार और रेल प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लोको लॉबी में शाखा अध्यक्ष कामरेड राजकुमार की अध्यक्षता में गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मंच संचालन करते शाखा सचिव कामरेड यशपाल सिंह ने 100 दिन एक्शन प्लान के तहत रेल में निजीकरण और निगमीकरण का विरोध किया। इस अवसर पर गेट मीटिंग में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने एक्शन प्लान को एक सिरे से खारिज कर केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। मजदूर वर्ग की मांगों को नहीं मानने पर रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
इस अवसर पर सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्विनी कुमार ने कर्मचारियों को अपने हकों की खातिर एकजुट होकर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष बीएल यादव, सहायक मंडल सचिव प्रेम रंजन, सोसायटी निदेशक दीपक गुप्ता, सुरेश महाजन, अशोक कुमार, बलविन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह, परमजीत सैनी, अजय कुमार, नवदीप सैनी, सतपाल, सुखविन्द्र सिंह, रमेश कुमार, लविता सैनी उपस्थित थे।
फोटो:-6पी1-कर्मचारियों को संबोधित करते एनआरएमयू पदाधिकारी।
फोटो:-6पी2-पठानकोट सिटी स्टेशन के लोको लॉबी में जमा एनआरएमयू सदस्य।