फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एमबीबीएस की 1225 सीटों पर दाखिले की काउंसलिंग शुरू

एमबीबीएस की 1225 सीटों पर दाखिले की काउंसलिंग शुरू

Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस की 1225 सीटों पर दाखिले की काउंसलिंग शुरू

विज्ञापन
फरीदकोट। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को राज्य के 3 सरकारी और 5 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1225 सीटों पर दाखिले के लिए पहले चरण की आनलाइन काउंसलिंग का काम शुरू कर दिया है। लगातार तीन दिन तक चलने वाली काउंसलिंग के नतीजे की घोषणा 8 जुलाई को की जाएगी। इससे पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से नीट 2019 के नतीजे के आधार पर प्रदेश की मेरिट सूची को भी जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की ओर से राज्य के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट, पटियाला और अमृतसर समेत सभी पांच निजी कॉलेजों में भी एमबीबीएस सीटों का दाखिला किया जा रहा है। इन सभी कॉलेजों में एमबीबीएस की पहले 1125 सीटें थी। जबकि मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने हाल ही में आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग के लिए सरकारी कॉलेजों में 100 सीटें बढ़ाई है। जिसमें अमृतसर कॉलेज में 50 और पटियाला और फरीदकोट में 25-25 सीटें बढ़ी है। उधर यूनिवर्सिटी की ओर से नीट नतीजे के आधार पर प्रदेश के कुल 4650 परीक्षार्थियों के नतीजे की मेरिट सूची अपलोड की गई है। जिसमें नीट के नतीजे में 685 अंक लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 54वां रैंक हासिल करने वाले हैरी गोयल ने प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया है। इसी तरह 681 अंक लेकर निष्ठा दूसरे, 676 अंक लेकर गरिमा तीसरे, 675 अंक लेकर अर्चित शर्मा चौथे और 672 अंक लेकर गजल गुप्ता पांचवें स्थान पर रही। इसी तरह ईश अरोड़ा, रिशब गोयल, ईशिका, जेनिया जिंदल, प्रिंस मित्तल क्रमवार प्रदेश के 6वें से 10वें रैंक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed