फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शहर वासियों को राहत, हड़ताल वापस शहर से उठने लगा कूड़ा

शहर वासियों को राहत, हड़ताल वापस शहर से उठने लगा कूड़ा

Tue, 02 Jul 2019 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
शहर वासियों को राहत, हड़ताल वापस शहर से उठने लगा कूड़ा
जालंधर। निगम मुलाजिमों ने मंगलवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। यह फैसला निगम कमिश्नर और मेयर के साथ बैठक के बाद मुलाजिमों द्वारा लिया गया। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों की मांग थी कि गाड़ियों के साथ सहायक और क्लीनर दिए जाएं और गाड़ियों के लिए टायर-ट्यूब मुहैया करवाए जाएं। ठेके पर ली ट्रैक्टर-ट्रालियां वरियाणा डंप पर कूड़ा फेंकने के बजाय शहर के डंपों पर ही कूड़ा फेंक रहीं। इसका समाधान किया जाए। निगम ड्राइवरों को शनिवार और रविवार की छुट्टी दी जाए या छुट्टी के दिन काम करवाने का वेतन मिले। कूड़े वाली गाड़ियों पर काम कर रहे सफाई मुलाजिमों को तरक्की देकर ड्राइवर बनाया जाए। 20 साल से काम कर रहे जेसीबी ऑपरेटर, वाटर स्प्रिंकलर और जैटिंग मशीन ऑपरेटरों को रेगुलर किया जाए। निमग वर्कशॉप में दो साल से बंद वाशिंग सेंटर शुरू हो। इन तमाम मांगों को लेकर शहर से कूड़े की लिफ्टिंग ठप हो गई थी। मेयर और कमिश्नर ने मुलाजिमों को आश्वासन दिये, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। शहर के डंपों पर इस समय करीब 1200 टन कूड़ा जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed