फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से घर में लगी आग

फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से घर में लगी आग

Tue, 02 Jul 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से घर में लगी आग
जालंधर। फ्रिज का कंप्रेशर फटने से रामनगर इलाके के एक घर में आग लग गई। डिवीजन नंबर 1 के अधीन आते राम नगर में हुई इस घटना के बाद घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस बारे में घर की मालकिन रूपा ने बताया कि वह सुबह लेदर कांप्लेक्स में स्थित फैक्टरी में काम करने के लिए गई हुई थी। घर पर उसका बेटा बबलू था। लेकिन वह भी घर को ताला लगाकर नीचे कहीं चला गया था। इसके बाद अचानक घर में से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत रूपा को सूचित किया। इसके बाद पड़ोसियों और बेटे बबलू ने दरवाजा खोला तो देखा कि फ्रिज के कंप्रेशर के फटने के कारण फ्रिज में आग लग चुकी थी। आग धीरे धीरे पूरे सामान में फैल गई। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जल कर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed