{"_id":"5d1b82ed8ebc3e3c90531800","slug":"156208405419-firozpur-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरकतवा माइनर में चोरी छिपे लगी पाईपों को किसानों ने खोदकर नहरी विभाग पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरकतवा माइनर में चोरी छिपे लगी पाईपों को किसानों ने खोदकर नहरी विभाग पहुंचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। धान फसल के लिए किसान नहरी पानी को लेकर मुश्किल में है। कई किसान चोरी छिपे माइनर में पाइपें डालकर पानी की चोरी करने में लगे हैं। इससे टेलों पर सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों ने गांव चुघा के पास बरकता माइनर में पानी चोरी का खुलासा किया और पानी की पाइपों को खोदकर नहरी विभाग पहुंचाया। एसडीओ यादविंदर सिंह पानी चोरी रोकने के लिए गश्त कराने का एलान किया है।
बरकतवा माईनर गांव चुघा से निकलती हुई सैदोका, कट्टियांवाला, सूरघुरी, बाह्मनी वाला, चक दुमाल के, तोतियां वाली, बंदी वाला भडोली वाला व खुंड सैनियां तक सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाती है। दूसरे ओर नहरी पानी की हो रही चोरी के कारण बरकतवा माइनर का पानी टेलों तक नहीं पहुंच रहा। गांव बाह्मनी वाला, चक दुमाल, बाह्मनी वाला तोतियांवाली के किसान मोहन सिंह, जोगिंदर सिंह, किरपाल सिंह, देस राज, शेर चंद, जगदीश कुमार, मोहन लाल, छिंदर सिंह, दारा सिंह व कुलदीप सिंह ने बताया कि एक ओर जहां विभाग टेलों तक पानी पहुंचाने का वादा करता है वहीं सरेआम कुछ किसान बरकतवा माइनर में अवैध ढंग से पाइपें लगाकर नहरी पानी की चोरी कर रहे है। किसानों ने बताया कि गांव चुघा के नजदीक बरकतवा माइनर से कुछ लोग अवैध तरीके से पाइपें डालकर नहरी पानी चोरी कर रहे थे, उन्होंने पाइपें उखाड़कर सिंचाई विभाग पहुंचा दी। इस संबंधी जब एसडीओ यादविंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया किसानों ने पानी चोरी होने संबंधी मामला उनके ध्यान में लाया है व वह माइनर पर गश्त बढ़ाएंगे।