फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निकाला रोष मार्च, लगाया धरना

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निकाला रोष मार्च, लगाया धरना

Tue, 02 Jul 2019 09:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निकाला रोष मार्च, लगाया धरना
अबोहर। गांव आलमगढ़ निवासी गुरतेज सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को गुरतेज इंसाफ एक्शन कमेटी के सदस्यों ने शहर में रोष मार्च निकाला। साथ ही थाना सदर के समक्ष धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष में कई जत्थेबंदियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे नेहरू पार्क में एकत्र हुई विभिन्न जत्थेबंदियों को संबोधित करते हुए रामकुमार वर्मा कहा कि विधानसभा चुनाव में अबोहर से पार्टी की हार के बाद कांग्रेसी नेता अकाली-भाजपा वर्करों पर झूठे पर्चे करवाकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे है। इसी के तहत अब तक करीब 170 लोगों पर झूठे मामले दर्ज हो चुके हैं। एक्शन कमेटी के कनवीनर गगन संग्रामी ने कहा कि कांग्रेसियों की शह पर ही गुरतेज सिंह आत्महत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। वहीं पुलिस ने गुरतेज के परिवार पर ही अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत झूठा पर्चा दर्ज किया गया है। नौजवान भारत सभा के सदस्य मंगा सिंह आजाद ने कहा कि अपनी हार का बदला लेने के लिए ही कांग्रेसी नेता गुरतेज आत्महत्या कांड व रवीना हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसियों ने यह धक्केशाही बंद न की तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसके बाद एक्शन कमेटी के सदस्यों ने पंजाब स्टूडेंट यूनियन, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने शहर में रोष मार्च निकालते हुए थाना सदर के बाहर धरना लगाया। इस दौरान एलान किया पीडित परिवार पर दर्ज झूठे पर्चे को शीघ्र रद्द किया जाए अन्यथा 22 जुलाई को बड़ा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर धीरज कुमार, डा. प्रितपाल सिंह, बालकृष्ण फौजी, पूरण चंद, जगजीत सिंह, नौनिहाल सिंह, गुरदित्ता सिंह, सुखमंदर कौर, सुल्तान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed