{"_id":"5cfd314ebdec22073073f9a4","slug":"156009709419-pathankot-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ खानपुर के लोगों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ खानपुर के लोगों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। शहर के वार्ड 2 और 12 में बार-बार लगते लंबे अघोषित बिजली कटों से परेशान लोगों ने पावरकॉम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान खानपुर, कोठे मनवाल, संत इस्टेट तक व वार्ड नंबर 12 के लोगों ने पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
इलाका निवासी पार्षद बलविंदर, दीप मेहरा, रिक्की, धर्मपाल, सुशांत, सोनु, नरेन्द्र, रछपाल, पवन, संजु, चंदर, रिंपी, रितु, मोनिका, रितु, सोनिया और राकेश ने कहा कि बिजली के बार-बार लगते कटों से करीब 4 हजार परिवार परेशान हैं। लोगों ने बताया कि इलाके में ट्रांसफार्मर छोटा है और अधिक लोड होने के कारण अक्सर ट्रिपिंग की समस्या आती है। लोगों का कहना है कि पावरकॉम को बड़ा ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए ताकि लोगों को पावर कट से निजात मिल सके। साथ ही बताया रोजाना कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। कई-कई बार तो 12 से 14 घंटे तक का बिजली कट लग रहा है। रात को सोना मुश्किल हो गया है।
दुकानों पर बिना बिजली के कारोबार प्रभावित हो रहा है। पावरकॉम बिजली बिल के साथ-साथ अन्य खर्चों की वसूली करता है तो फिर बिजली की जरूरत पूरी क्यों नहीं की जाती। लोगों ने मांग करते कहा कि उनके इलाके में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। उन्होंने पावरकॉम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही उनकी समस्या का स्थाई हल नहीं किया तो इलाका निवासी मुख्य रोड जाम करने के लिए विवश होंगे।