फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रेल डिवीजन फिरोजपुर के सभी रेल सेक्शनों का विद्युतिकारण की मिली मंजूरी-डीआरएम

रेल डिवीजन फिरोजपुर के सभी रेल सेक्शनों का विद्युतिकारण की मिली मंजूरी-डीआरएम

Sat, 08 Jun 2019 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर के सभी रेल सेक्शनों का विद्युतिकारण की मिली मंजूरी-डीआरएम
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर के सभी रेल सेक्शनों को विद्युतीकरण किया जाएगा, इसकी मंजूरी मिल गई है, यह काम अगले दो साल में पूरा किया जाएगा। डिवीजन के कई स्टेशनों को वहां की ऐतिहासिक यादगार की लुक दी जा रही है, ताकि लोगों को स्टेशन देखकर शहर के इतिहास के बारे में पता चल सके। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के नवनियुक्त डीआरएम राजेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन

डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि डिवीजन में पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर राज्य आते हैं। फिरोजपुर-फाजिल्का एवं फगवाडा-नवांशहर रेल सेक्शन में ट्रेनोें अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसे अब 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। लुधियाना रेलवे स्टेशन का लोड कम करने के लिए बद्दोवाल स्टेशन पर गुड्स शेड बनाया गया है। डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि डिजीटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए फिरोजपुर मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर 86 पीओएस मशीने कैशलेस लेनदेन के लिए लगाई गई है। इसके साथ ही 26 प्रमुख स्टेशनों पर तीव्र एवं मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पठानकोट-जोगिंदरनगर सेक्शन के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है। डिवीजनभर से इस वर्ष 207 मानव रहित रेलवे क्रासिंग हटाकर अंडर ब्रिज बनाए हैं।
विज्ञापन

सुलतानपुर लोधी स्टेशन का हो रहा सौंदर्यीकरण
डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को देखते हुए रेलवे स्टेशन सुलतानपुर लोधी का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सुलतानपुर लोधी गुरुद्वारा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन पर ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, यहां पर पांच हजार श्रद्धालु ठहर सकते हैं। स्टेशन को अंदर और बाहर से श्री गुरु नानक देव जी के रब्बी बोल, तेरा ही तेरा की तर्ज पर 13-13 आर्च बनाकर तैयार किया जा रहा है। इस कार्य को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सिख श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल डीएमयू ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed