{"_id":"5cfa904dbdec22071f56dac9","slug":"15599248073-abohar-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैली लस्सी पीने से एक ही परिवार के आठ लोग बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैली लस्सी पीने से एक ही परिवार के आठ लोग बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर। हल्का बल्लूआना के गांव दुतारांवाली में शुक्रवार सुबह विषैली लस्सी पीने से एक ही परिवार के आठ लोग बेहोश हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
गांव दुतांरांवाली निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी ब्रह्मानंद ने बताया कि उनकी पुत्रवधू शारदा ने रोज की तरह शुक्रवार की सुबह लस्सी बनाई। बकौल लक्ष्मी उसके अलावा परिवार की जैतल पत्नी कुलवंत, उग्रसेन पुत्र राम साहब, कोमल पुत्री विनोद कुमार, प्रियंका पुत्री कुलवंत राय, माया पुत्री राय साहब, समायरा पुत्री विनोद कुमार, स्मिता पुत्री संदीप कुमार, शामिल थे। लस्सी पीने के बाद से ही बेहोश होने लगे। आसपास के लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने इनका उपचार शुरू किया। दोपहर बाद इन सभी की हालत में सुधार होने लगा। लस्सी पीने से शारदा देवी भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई। लस्सी विषैली होने के कारणों का पता नहीं चल सका। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि लस्सी की जांच करवाकर पता लगाया जाए कि आखिर यह जहरीली कैसे हुई है।