{"_id":"5cf94636bdec22078d330d85","slug":"15598403052-jalandhar-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना के दफ्तर के बाहर गर्मखयाली सिख युवकों ने लगाये खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, हुआ टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना के दफ्तर के बाहर गर्मखयाली सिख युवकों ने लगाये खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, हुआ टकराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। घल्लूघारा दिवस पर शिव सेना बाल ठाकरे के जिला कार्यालय में गर्मख्याली सिख युवकों ने जमकर हंगामा किया। करीब 24 युवक अलगाववादी नारे लगाते हुए दफ्तर के बाहर पहुंचे और वहां चल रहे शिव सेना के कार्यक्रम का विरोध करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया।
जानकारी के अनुसार शिव सेना बाल ठाकरे के जिला प्रधान रोहित जोशी के फुटबाल चौक स्थित पार्टी कार्यालय में घल्लूघारा दिवस को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गर्मख्याली युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया गया। रोहित जोशी ने बताया कि उन्होंने नंगी तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। हंगामा करने वाले युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हाथापाई करनी शुरू कर दी। एक युवक ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व सीएम बेअंत सिंह के लगाए गए पोस्टर भी फाड़ दिए। मौके पर पहुंचे एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह पंडाल और एडीसीपी-1 डी सुडरविल्ली ने मामले को शांत करवाया। घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। रोहित जोशी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद पर्चा दर्ज कर हंगामा करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।