{"_id":"5cf94452bdec22070518e6f8","slug":"15598398218-firozpur-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा से सटा चक सरकार जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा से सटा चक सरकार जंगल में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममदोट (फिरोजपुर)। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चक सरकार जंगल में बुधवार रात को आग लगने से पांच एकड़ में लगे पेड़ जल गए। बीएसएफ जवानों और जंगलात मुलाजिमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो साल में तीन बार जंगल में आग लग चुकी है।
जंगलात विभाग के ब्लाक अधिकारी सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें रात आठ बजे आग लगने की सूचना मिली, उसी समय वे जंगलात मुलाजिम और अन्य लेबर कर्मियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बीएसएफ जवान व ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने से लगभग पांच एकड़ में लगे पेड़ जल गए। सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। जंगल लगभग 1088 एकड़ में फैला हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही आग लगी, किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी। ग्रामीण व जंगलात मुलाजिम ढाई घंटे तक आग पर काबू पाते रहे। यदि समय पर फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी जाती तो नुकसान कम होता।
फोटो संख्या-06एफजेडआरपी03 व 04 जे
कैप्शन--ममदोट (फिरोजपुर) में भारत-पाक सीमा से सटा चक सरकार जंगल में लगी आग।