{"_id":"5cf550d1bdec22072c333090","slug":"155958087712-pathankot-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाली के मनुज ने उतीर्ण की दिल्ली ज्यूडीशियल सर्विस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाली के मनुज ने उतीर्ण की दिल्ली ज्यूडीशियल सर्विस परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाली के मनुज ने उत्तीर्ण की दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा
सिविल न्यायाधीश कम मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के तौर पर हुई नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे ज्वाली निवासी और संदीपनी स्कूल पठानकोट के पूर्व छात्र मनुज कौशल ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण कर माता-पिता, स्कूल का मान बढ़ाया है। परीक्षा में आठंवा रैंक हासिल कर मनुज कौशल ने सिविल न्यायाधीश कम मैट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति पाई है। संदीपनी स्कूल के प्रिंसिपल नीरज मोहन पुरी ने बताया कि मनुज ने प्राथमिक शिक्षा हिमाचल से की पर बारहवीं तक संदीपनी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। प्रिंसिपल ने बताया कि मनुज संदीपनी स्कूल के होनहार छात्र रह चुके हैं और उनकी उपलब्धि पर स्कूल चेयरमैन पवन महाजन ने उन्हें व उनके घर परिवार वालों को खास तौर पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि संदीपनी से पास आउट होने के बाद मनुज ने किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से बीएससी भौतिकी में की, फिर दिल्ली विवि के विधि विभाग से एलएलबी की, मौजूदा समय में मनुज एलएलएम की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रिंसिपल ने कहा कि मनुज ने यह साबित कर दिया की अगर दिल में लग्न और कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है, मनुज कौशल के पिता सुरजीत कौशल एडवोकेट हैं व माता सुनीता शर्मा राज्य वन विभाग धर्मशाला में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर हैं।
फोटो:-2-मनुज कौशल।