फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   40 साल पुरानी झुग्गियों पर चला काउंसिल का बुलडोजर

40 साल पुरानी झुग्गियों पर चला काउंसिल का बुलडोजर

Tue, 27 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
40 साल पुरानी झुग्गियों पर चला काउंसिल का बुलडोजर
जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

कपूरथला। रेलवे स्टेशन के पास मंदबुद्धि सुखजीत आश्रम के बाहर 40 साल से लगी झुग्गी-झोपड़ियों को नगर काउंसिल के बुलडोजर ने कुछ ही घंटों में हटा दिया। सुबह करीब 6 बजे जेसीबी की मदद से झुग्गियों को हटाने का सिलसिला शुरू किया गया। इस दौरान नगर काउंसिल के कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। करीब ढाई घंटे में 40 झुग्गी-झोपड़ियां मलबे में तब्दील हो गईं। इन झुग्गी-झोपड़ी वालों को नगर काउंसिल की ओरसे दस दिन पहले नोटिस दिया गया था कि वह अपना प्रबंध कर लें, लेकिन इस समयावधि के दौरान उन्होंने झुग्गियां नहीं हटाईं। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिस ने माहौल को बिगड़ने से बचाए रखा और रेलवे रोड को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि 2 वर्ष पहले मंदबुद्धि आश्रम में बासी खाने के कारण कई बच्चों की मौत हो गई थी। उस समय मौके पर पहुंचे तत्कालीन डीसी दलजीत सिंह मांगट की ओर से नगर काउंसिल को झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के आदेश दिए गए थे, परंतु नगर काउंसिल की ढीली कार्य-प्रणाली और राजनीतिक दबाव के चलते 2 वर्ष तक इन झुग्गियों को उठाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed