फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   29 जुलाई को हुसैनीवाला बार्डर पर बने पुल का उद्घाटन करने पहुंच रही रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

29 जुलाई को हुसैनीवाला बार्डर पर बने पुल का उद्घाटन करने पहुंच रही रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण

Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
29 जुलाई को हुसैनीवाला बार्डर पर बने पुल का उद्घाटन करने पहुंच रही रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
सेना के अधिकारी बार्डर की साफ-सफाई में जुटे
विज्ञापन

29 जुलाई को हुसैनीवाला बार्डर पर बने पुल का उद्घाटन करने पहुंचेंगी रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण
पुल पर किया जा रहा है रंगरोगन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। भारत-पाक हुसैनीवाला बार्डर के पास से गुजर रहे सतलुज दरिया पर बने नए पुल का उद्घाटन करने के लिए 29 जुलाई को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पहुंच रही हैं। रक्षामंत्री के आने की तैयारियां बार्डर पर शुरू कर दी हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सतलुज दरिया पर पुल का ऐसा टुकड़ा जिसे वर्ष 1971 में भारत-पाक की जंग के दौरान फिरोजपुर को बचाने की खातिर एक सैनिक ने बम के साथ तोड़ दिया था, जिस कारण पाक की सेना फिरोजपुर में प्रवेश नहीं कर सकी थी। उसके बाद से इस पुल के हिस्से को तैयार किया गया, जो कुछ माह पहले टूट गया था। पुल के हिस्से को सेना के इंजीनियरिंग विभाग ने दोबारा तैयार किया है। इसी पुल का उद्घाटन करने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आ रही है। बुधवार को बार्डर पर सेना के अधिकारी साफ-सफाई और रंग-रोगन में जुटे हुए थे। सुरक्षा के भी पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। बार्डर पर उपस्थित सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 29 जुलाई को रक्षामंत्री के आने की तैयारियां चल रही है। अभी से पूरी रिहर्सल की जा रही है।
विज्ञापन


फोटो संख्या-25एफजेडआरपी05
कैप्शन---फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर पर सेना के अधिकारी साफ-सफाई कराते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed