{"_id":"5b58ae994f1c1b4c748b6fd3","slug":"141532538521-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी सब्जी मंडी में अधिकारियों ने खराब फल किए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी सब्जी मंडी में अधिकारियों ने खराब फल किए नष्ट
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी सब्जी मंडी में अधिकारियों ने खराब फल किए नष्ट
प्रभ दयाल एंड ब्रदर्स फर्म को किया पांच हजार का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। केमिकल से पके फलों के सेवन से लोगों की बिगड़ रही सेहत को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को बागवानी, जिला मंडी बोर्ड, फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने छावनी की सब्जी मंडी में चेकिंग कर खराब फलों को नष्ट किया और प्रभ दयाल एंड ब्रदर्स फर्म को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया।
जिला मंडी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि छावनी की सब्जी मंडी में चेकिंग अभियान चलाया गया। कई रेहड़ी वालों के खराब फल नष्ट किए गए। इसके अलावा प्रभ दयाल एंड ब्रदर्स फर्म के स्टोर में चेकिंग की गई, यहां पर कीवी चार बॉक्स, आम छह कैरेट नष्ट किए गए। खराब फल स्टोर करने के आरोप में फर्म को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इसी तरह हरी नाथ एंड कंपनी व जय जगदंबे कोल्ड स्टोर की भी चेकिंग की गई। सभी दुकानदारों और व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि जो खराब फल स्टोर करेगा और केमिकल से फल पकाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अलावा जुर्माना किया जाएगा। इस मौके पर बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरिंदर सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव जसप्रीत सिंह, फूड सेफ्टी अधिकारी मनजिंदर सिंह ढिल्लो उपस्थित थे।
--------------------------
फोटो संख्या-25एफजेडआरपी06 व 07
कैप्शन--फिरोजपुर छावनी मंडी में अधिकारी खराब फल नष्ट करते हुए।