{"_id":"5ab928a64f1c1b21578b6af8","slug":"141522084006-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के शराब ठेकों पर मल्होत्रा ग्रुप का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के शराब ठेकों पर मल्होत्रा ग्रुप का कब्जा
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट के शराब ठेकों पर मल्होत्रा ग्रुप का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
डिप्टी कमिश्नर राजीव पराशर की अध्यक्षता में सोमवार को आबकारी विभाग की तरफ से जिला फरीदकोट के शराब ठेकों की अलॉटमेंट की गई। विभाग ने पूरे जिले को 18 जोन में बांटकर ड्रा प्रणाली के माध्यम से ठेकों का अलॉट किया और सभी जोन पर शिअद के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के कंपनियों का कब्जा रहा। सहायक कमिश्नर आबकारी जोगिंदर कुमार सिंगला ने बताया कि विभाग के पास कुल 1112 निवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनसे 2 करोड़ 16 हजार रुपये फीस के रूप में इकट्ठे हुए हैं। इसके अलावा वर्ष 2018-19 के लिए अलॉट हुए ठेकों से सरकार को 101 करोड़, 40 लाख, 08 हजार 883 रुपये की आमदनी होगी। इस साल सरकार ने जिले के 18 जोनों में देसी शराब के 181 व अंगरेजी शराब के 61 ठेके रखे है।