{"_id":"5ab7cf8c4f1c1ba8768b74f7","slug":"141521995660-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से शुरू हो रही सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से शुरू हो रही सरकारी खरीद
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से 128 केंद्रों पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद
खाद्य आपूर्ति विभाग ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 8.22 मीट्रिक रखा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
किसानों की मेहनत खेतों में सुनहरी होने लगी है। इस बार मौसम अनुकूल रहने से गेहूं की बंपर पैदावार होने की आशा को देखते जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गत वर्ष खरीदे गए कुल गेहूं में दस फीसदी की बढ़ोत्तरी कर इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 8.22 मीट्रिक निर्धारित किया है। गेहूं की अच्छी फसल देख किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, ऐसे में सरकार द्वारा 90 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं के भाव में इजाफा किए जाने का किसानों द्वारा स्वागत किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीद को देखते हुए जिला खाद्य आपूर्ति द्वारा सभी तैयारियों पूरी कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है। जिले की 128 मंडियों (8 मंडियों, 9 सब मंडियों व 108 खरीद केंद्रों) में गेहूं खरीदने वाली सभी छह एजेंसियों को कुल खरीद के टारगेट में हिस्सा बांट दिया गया है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, इसके पूरे प्रबंध कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 31 मई तक चलने वाली गेहूं खरीद प्रक्रिया के तहत किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा। खरीद कार्य में शामिल एजेंसियों को मंडियां वितरित करने के साथ ही मंडियों में भी आढ़तियों को एजेंसियां निर्धारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 65 ओपन व कवर गोदाम (फिरोजपुर सिटी 11, फिरोजपुर कैंट 2, ममदोट 2, गुरूहरसहाय 13, जीरा 11, तलवंडी भाई 9, मक्खू 8, मल्लांवाला 2 मुदकी 1 व अन्य) है, जिनकी भंडारण क्षमता सात लाख मीट्रिक टन गेंहू की है, उन्होंने बताया कि भंडारण के लिए गोदामों को खाली करवा लिया गया है। 2016 में जिले में 659254 मीट्रिक टन, 2017 में 7.47 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी, गत वर्ष खरीदे गए गेहूं में विभाग द्वारा दस फीसदी बढ़ोतरी कर इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 8.22 मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। गत वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं के भाव 1650 रुपये मिले थे, जिसमें इस बार सरकार द्वारा 90 रुपये की बढ़ोत्तरी कर 1740 रुपये कर दिए गए हैं। जिले के 128 खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। खरीद कार्य में पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पंजाब एग्रो, वेयरहाउस व एफसीआई एजेंसियां गेहूं खरीद का कार्य करेगी।