{"_id":"5a008dad4f1c1bf2538bb0e3","slug":"141509985709-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की धान से लदी ट्रेक्टर-ट्राली दरिया में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की धान से लदी ट्रेक्टर-ट्राली दरिया में डूबी
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली दरिया में डूबी
15 दिन में दूसरी घटना, लोगों ने की अस्थायी पुल की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सीमांत गांव कालू वाला के पास रविवार देर शाम एक किसान धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बेड़े (बड़ी किश्ती) पर लादकर सतलुज दरिया पार कर रहा था। अचानक बेड़ा दरिया में डूब गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन धान पानी में बह गया। 15 दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 22 अक्तूबर को किसान जसवंत सिंह की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली दरिया में डूब गई थी।
किसान सुच्चा सिंह वासी गांव निहाले वाला ने बताया कि उसकी जमीन सतलुज दरिया पार है। रविवार सुबह खेतों से धान की कटाई करने के बाद देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लादकर वह गांव लौट रहा था। रास्ते में पड़ता दरिया पार करने के लिए उसने धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बेड़े पर लाद ली। कुछ दूर चलने के बाद बेड़ा दरिया में डूब गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली डूब गई और सारा धान बह गया।
सुच्चा सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने कई बार मांग की उठाई है कि यहां अस्थायी तौर पर पुल बनाया जाए। पहले दरिया पर अस्थायी तौर पर पुल बना हुआ था लेकिन दरिया में बाढ़ आने के बाद इस पुल को हटा दिया गया। इस कारण दरिया पार करने में किसानों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुच्चा सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को उसी के गांव के किसान जसवंत सिंह की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बेड़े समेत दरिया में डूब गई थी।
विज्ञापन
--------------------
फोटो संख्या-06एफजेडआरपी03
फोटो संख्या-06एफजेडआरपी04
कैप्शन--फिरोजपुर के सीमांत गांव कालू वाला में सतलुज दरिया में बेड़े पर लाद कर ट्रेक्टर-ट्राली लाते हुए ग्रामीण।