{"_id":"5ab7d71b4f1c1b91778b76a7","slug":"131521997595-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री दुर्गा अष्टमी पर हुआ कंजक पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दुर्गा अष्टमी पर हुआ कंजक पूजन
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में चल रहे श्री रामायण, श्री दुर्गा स्तुति पाठ संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
श्री दुर्गा अष्टमी पर रविवार को शहर में विभिन्न जगहों पर कंजक पूजन कर श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दौरान चल रहे व्रत संपन्न किए। विभिन्न मंदिरों में भी श्री दुर्गा अष्टमी व रामनवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में नवरात्र शुभारंभ के साथ ही चल रहे श्री रामायण एवं श्री दुर्गा स्तुति पाठ भी संपन्न हो गए। वहीं मंदिर कमेटियों की ओर से रामायण और दुर्गा स्तुति पाठ करने वाली महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया गया। शहर के श्रीराम भवन, श्री श्याम मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर और महादेव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्री रामायण पाठ संपन्न हो गए। वहीं शक्ति मंदिर श्री मनन धाम में चल रहे श्री दुर्गा स्तुति पाठों का भी समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह सवेरे चार बजे ही कंजक पूजन करना शुरू कर दिया। मंदिरों में श्री रामायण पाठ व श्री दुर्गा स्तुति पाठों के समापन मौके पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटियों की ओर से सम्मानित भी किया गया। श्रीराम भवन में प्रवक्ता रमन जैन ने श्रद्धालुओं को श्री रामायण पाठों का महत्व बताया।