फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कर्ज से आहत किसान ने जहर निगला, मौत

कर्ज से आहत किसान ने जहर निगला, मौत

Sun, 05 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से आहत किसान ने जहर निगला, मौत
कर्ज से आहत किसान ने जान दी
विज्ञापन

मलोट (मुक्तसर)।
गांव दानेवाला के कर्ज से आहत एक युवा किसान ने अपने खेत में रखी कीटनाशक दवा निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में किसान मेजर सिंह पुत्र जीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष फसल ठीक नहीं हुई थी। शनिवार को उसका बेटा लखबीर सिंह (26) नई अनाज मंडी मलोट स्थित आढ़ती के पास हिसाब करवाने गया था। वहां पर आढ़ती के साथ उसकी कुछ तकरार हो गई थी। हिसाब-किताब करवा कर वह घर आ गया। घर आकर उसने बताया कि फसल बेचने के बाद भी उन पर आढ़ती का छह से सात लाख रुपये कर्ज बकाया है। कुछ समय के बाद ही वह बाहर चला गया मगर काफी देर तक घर नहीं लौटा। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की तो वह खेतों में पड़ा हुआ मिला। उसके पास ही कीटनाशक दवा की शीशी भी पड़ी मिली। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed