फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दिल की गहराइयों को छू जाती है सिमर सदोष की लघु कथाएं: जेबी गोयल

दिल की गहराइयों को छू जाती है सिमर सदोष की लघु कथाएं: जेबी गोयल

Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
दिल की गहराइयों को छू जाती है सिमर सदोष की लघु कथाएं: जेबी गोयल
दिल को छूती हैं सदोष की लघुकथाएं: गोयल
विज्ञापन

साहित्यकार सिमर सदोष की लघुकथा संग्रह एक मुट्ठी आसमां का पंजाबी अनुवाद ‘आटे दा दीवा’ का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। साहित्यकार सिमर सदोष की लघुकथाएं दिल को छू जाती हैं। उनकी हर कथा में सामाजिक कुरीति पर जबरदस्त प्रहार किया गया हैं, जो उनकी कल्पना शक्ति की ताकत बयान करता है। यह कहना था लेखक और जालंधर के पूर्व कमिश्नर जंग बहादुर गोयल का। गोयल वरिष्ठ साहित्यकार सिमर सदोष के लघु कथा संग्रह ‘एक मुट्ठी आसमां’ के पंजाबी अनुवाद ‘आटे दा दीवा’ का लोकार्पण कर रहे थे।
साहित्यकार सिमर सदोष के लघु कथा संग्रह एक मुट्ठी आसमां को युवा पत्रकार और लेखक दीपक शर्मा चनारथल ने पंजाबी में अनुवाद किया हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब कला परिषद के महासचिव डॉ. लखविंदर सिंह सोहल ने की। पुस्तक रिलीज के दौरान लेखक दीपक चनारथल ने कहा कि सिमर सदोष की लघु कथाएं अपने आप में संपूर्ण है। पत्रकारिता के क्षेत्र में सिमर ने जितना अहम योगदान दिया है, उतना ही योगदान साहित्य में भी है।
विज्ञापन

मुख्य मेहमान जंग बहादुर गोयल व डॉ. लखविंदर जोहल ने कहा कि लघु कहानियां साहित्य की सबसे सुंदर विधा है। उन्होंने हिंदी कहानियों को पंजाब के लोगों तक पंजाबी में पहुंचाने का आभार प्रकट किया। साहित्यकार सिमर सदोष ने दीपक चनारथल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके लघु कथा संग्रह को पंजाबी में अनुवाद कर उन्होंने पंजाब के लोगों को तोहफा दिया हैं। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र मालिक ने किया और सभा के प्रधान बलकार सिद्धू ने मेहमानों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मोहन सपरा, अजय शर्मा, प्रेम विज, मनजीत कौर मीत, राकेश शर्मा पाल अजनबी, डॉ. अवतार सिंह, संजीव शारदा, अशोक सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed