{"_id":"5b6333be4f1c1bf5498b4a4e","slug":"121533227966-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोसेंट हार्टस में तनाव प्रबंधन पर वर्कशाप का आयोजन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोसेंट हार्टस में तनाव प्रबंधन पर वर्कशाप का आयोजन.
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनोसेंट हार्ट्स में तनाव प्रबंधन पर वर्कशाप
जालंधर। इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सकारात्मक तनाव प्रबंधन बारे वर्कशाप आयोजित की गई। इसमें मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्कशाप में कारपोरेट ट्रेनर शुभम मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने जिंदगी में बढ़ रहे तनाव पर कहा कि सकारात्मक ढंग से इससे निपटने के लिए हमें साइंस पर आधारित ऐसे कौशल तलाश करने चाहिए, जिससे जिंदगी में खुशी का स्तर बढ़ सके। उन्होंने कहा कि तनाव से मुक्ति पाने के लिए हमें क्या, क्यों, कैसे जैसे प्रश्नों पर जोर नहीं डालना चाहिए, बल्कि अपनी जिंदगी में खुशी, सकारात्मक भावनाओं एवं मजबूत रिश्ते बनाने पर जोर देना चाहिए। तनाव तब भारी पड़ता है, जब लोग अपनी जिंदगी की मांगों से जूझते हैं व पैसे, कार्य, रिश्तों से संबंधित यह मांगें उन पर बोझ बन जाती हैं। हम रोजाना व्यायाम या योग करने से भी तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।