फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बेअदबी मामले में सीबीआई द्वारा डेरा प्रेमियों से पूछताछ

बेअदबी मामले में सीबीआई द्वारा डेरा प्रेमियों से पूछताछ

Tue, 24 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बेअदबी मामले में सीबीआई द्वारा डेरा प्रेमियों से पूछताछ
बरगाड़ी मामले से संबंधित तीन घटनाओं की जांच कर रही है सीबीआई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन घटनाओं की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की ओर से फरीदकोट जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के सात अनुयायियों से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इन डेरा प्रेमियों को पिछले माह पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बरगाड़ी बेअदबी मामले में गिरफ्तार किया था। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच को आगे बढ़ा रही है।

जानकारी के अनुसार एसआईटी ने बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीन घटनाओं पावन ग्रंथ चोरी करने, गुरुद्वारा साहिब के बाहर पोस्टर लगाने और पावन स्वरूप की बेअदबी करने के आरोप में डेरे की 45 सदस्यीय प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू समेत कुल 10 अनुयायियों को काबू किया था। वह मोगा से संबंधित एक केस में न्यायिक हिरासत के चलते फरीदकोट जेल में बंद है। कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने इन 10 आरोपियों में से तीन प्रमुख आरोपियों महिंदरपाल बिट्टू, शक्ति सिंह और सुखजिंदर सिंह सन्नी से सीबीआई, मोहाली स्थित कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केस से संबंधित बाकी सात आरोपियों से सीबीआई की टीम ने फरीदकोट जेल में पहुंचकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान सीबीआई ने इन सातों की शमूलियत के बारे में पुष्टि की है। इसके चलते अब उनका रिमांड लिए जाने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed