फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर जख्मी

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर जख्मी

Sun, 25 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर जख्मी
दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो गंभीर
विज्ञापन

एक ट्रक सड़क पर पलटा, दूसरा वर्कशाप में घुसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)।
फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित गांव गोलूका मौड़ के नजदीक आमने-सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। एक ट्रक सड़क के बीच पलट गया और दूसरा एक वर्कशाप के बीच घुस गया। जिस कारण इमारत टूट गई। इस हादसे में दो लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार ट्राला खाली क्रेट से लदा था और अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा था। क्रेट से लदा ट्रक जैसे ही गोलूका मोड़ पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रहे कोयले से लदा ट्रक कांडला से पठानकोट की तरफ जा रहा था। दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। क्रेट से लदा ट्रक वर्कशाप के बीच में जाकर टकराया और इमारत टूट गई। जबकि कोयले से लदा ट्रक सडक़ के बीचोंबीच पलट गया। इस हादसे में दोनों ट्रक के चालक जख्मी हो गए। क्रेट से भरे ट्रक चालक सुरजीत सिंह ने बताया कि कोयले से लदे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे उसका ट्रक वर्कशाप में जा घुसा।
विज्ञापन

मालूम हो कि उक्त जगह पर हर रोज कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती है, जिसमें कई जानें भी गई हैं, लेकिन प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

फोटो संख्या-25एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) के गोलूका मौड़ पर दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के पश्चात क्षतिग्रस्त हुए ट्रक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed