{"_id":"5a01dd524f1c1b72548bb7c8","slug":"121510071634-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के चलते रेलवे ने बारह ट्रेनें की रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के चलते रेलवे ने बारह ट्रेनें की रद्द
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के कारण रेलवे ने रद्द की 12 ट्रेनें
दो से पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं 11 ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। फिरोजपुर डिवीजन ने मंगलवार को 12 ट्रेनें रद्द की हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनें अपने निश्चित समय से दो से पांच घंटे देर से चल रही हैं। ट्रेनों के रद्द होने और लेट चलने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रेल डिवीजन फिरोजपुर ने धुंध के कारण अमृतसर से कटियार-हावड़ा-सिरसा, गोरखपुर-जम्मूतवी व दिल्ली की तरफ चलने वाली बारह ट्रेनें रद्द की हैं। रेलवे ने यात्रियों को रिफंड कर दिया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या-18237 पांच घंटे 41 मिनट देरी से चल रही है। इसी तरह ट्रेन नंबर-22445 पांच घंटे पांच मिनट, ट्रेन संख्या-13049 पांच घंटे पांच मिनट, ट्रेन नंबर-12497 दो घंटे 47 मिनट, ट्रेन संख्या-12013 तीन घंटे 18 मिनट, ट्रेन नंबर-12029 दो घंटे पचास मिनट, ट्रेन संख्या-12231 चार घंटे 57 मिनट, ट्रेन संख्या-12471 दो घंटे तीन मिनट, ट्रेन संख्या- 14625 पांच घंटे 42 मिनट, ट्रेन संख्या-12137 तीन घंटे 10 मिनट व ट्रेन संख्या 13307 चार घंटे सात मिनट देरी से चल रही हैं।
धुंध को देखते हुए रेल अधिकारियों ने ट्रेन पायलट को ट्रेन की रफ्तार धीमी रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा ट्रेन को ट्रैक पर दौड़ाने के लिए फॉग पटाखों का सहारा लिया जा रहा है।