{"_id":"5ebc20008ebc3e9092149608","slug":"12-tractor-capture-in-firozpur-firozpur-news-pkl3750662119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरी 12 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरी 12 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव काठगढ़ में पुलिस ने रेत से भरी पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियां।
- फोटो : FIROZPUR
कर्फ्यू के दौरान कुछेक लोगों की ओर से सेमनाले में अवैध रेत खनन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने छापा मारकर रेत से लदी बारह ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। रेत खनन कर रहे सभी आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। उधर, पुलिस ने बुधवार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि जब मन्नेवाला रोड पर नाके पर तैनात उनके दो पुलिस मुलाजिमों हमला करने के आरोप में मंगलवार रात्रि क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया हुआ था। अलग-अलग गांवों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे थे। गांव काठगढ़ से तारेवाला के बीच गुजरते सेम नाले में कर्फ्यू दौरान कुछेक लोग अवैध रेत खनन करने में जुटे थे।
जैसे ही पुलिस सेमनाले के पास पहुंची कि आरोपी उन्हें देख वहां ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रेत से लदी बारह ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी है। थाना वैरोका पुलिस ने अवैध रेत खनन के आरोप में ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।